Advertisement

बलिया के लाल सेना के जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव, गांव का माहौल हुआ गमगीन।

www.satyarath.com

रिपोर्टर अंकित तिवारी बलिया, उत्तर प्रदेश 

बलिया के लाल सेना के जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव, गांव का माहौल हुआ गमगीन।

www.satyarath.com

बलिया: जिले के रेवती थाना क्षेत्र रामपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के हवलदार विजय बहादुर पांडेय का शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव का माहौल गमगीन हो गया। शव आने की सूचना मिलते ही लोगों का हुजुम अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। ग्रुप सेंटर अमेठी में तैनात थे विजय बहादुर पांडेय।

बैरक में सोये फिर नहीं उठे : 

बताया जा रहा है कि रामपुर निवासी तथा सीआरपीएफ के हवलदार विजय पाण्डेय की तैनाती ग्रुप सेक्टर अमेठी थी। बुधवार के दिन वे ड्यूटी से लौटकर अपने बैरक में सो रहे थे। गुरुवार की भोर में जब साथियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया वे नहीं जगे। तो साथियों ने विभागीय उच्च अधिकारियों को सूचना दी। ग्रुप सेक्टर से दूरभाष द्वारा घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिजनों में करूण क्रन्दन मच गया। परिजन ग्रुप सेण्टर अमेठी पहुंच गये।

अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजुम : तत्पश्चात विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद जवान का शव असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार यादव के नेतृत्व में रामपुर गांव में गुरुवार की देर रात पहुंचा। शव पहुंचते ही पत्नी रंजन पांडेय,बेटी रिशु व सूर्यवंश शव से लिपटकर रोने लगे। बड़े भाई वीर बहादुर पांडेय का आंखें भाई के शव पर स्थिर हो गयी थी। देर रात से ही अपने लाल की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। शायद ही कोई ऐसा होगा। जिसके आंखों का कोऱ न भीगा हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!