न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना
बच्चो ने निर्मित किये इको फ्रेंडली गणेशजी इको फ्रेंडली गणेश हर घर में हो :सुभाष द्विवेदी
पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज हुआ समापन
अशोकनगर ।
पीओ पी की मूर्ति के गणेश विराजित न करे, हमें बच्चो से सीखना चाहिए। जिन्होंने प्रशिक्षण लेकर एको फ्रेंडली गणेश जी की खूबसूरत प्रतिमा तैयार की है । यह उद्गार हमारे जिले के जिलाधीश सुभाष द्विवेदी ने श्री राम संगीत एवम् कला महाविद्यालय द्वारा आयोजित इको फ्रेंडली गणेशजी के बच्चो के प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे । कार्यक्रम की विशेष अतिथि जिला पंचायत सी ई ओ डॉ.नेहा जैन विशिष्ट अतिथि श्रीमती माही अग्रवाल एवं संचालक रिंकल सेठ उपस्थित रही।

कार्यक्रम में जिलाधीश महोदय ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए गणेश जी विघ्नहर्ता है, गणेश जी के श्लोक और उनकी महिमा बताई। प्रत्येक कार्यक्रम की शुरुवात गणेश जी की पूजन से प्रारंभ होती है। नेहा जैन को बच्चों द्वारा बनाये गए गणेश प्रतिमा की तारीफ की, एस्ट्रोलॉजर माही अग्रवाल जी ने गणेश जी के विषय में बताया कि मिट्टी के ही गणेश जी क्यों बनाए जाते हैं और फिर उनको विसर्जित क्यों किया जाता है बच्चों को जानकारी मिली साथ ही सभी अतिथियों ने श्रीराम संगीत एवम कला महाविद्यालय महाविद्यालय के इस प्रयास अनूठे आयोजन की तारीफ की।

संस्था का धन्यबाद किया। इस अवसर पर बच्चो के द्वारा सभी अतिथियों को इको फ्रेंडली गणेश जी गिफ्ट किये। सभी बच्चो ने बहुत मेहनत करके गणेश जी बनाए, जिसमे फर्स्ट प्राइज भूमि पालीवाल ने दो गणेश जी बनाए थे। सेकंड प्रिंस लोदी,थर्ड अंशिका भार्गव को प्राइज दिया गया। चुकी सभी बच्चो ने मेहनत की थी। इसलिए सभी बच्चो को प्राइज दिये गये।साथ ही श्रीराम संगीत महाविद्यालय में राधा अष्टमी के लिए महारास की तैयारी कर रहे बच्चो से भी कलेक्टर महोदय और सीईओ मैडम मिली। और उन्होंने बच्चो को बताया की आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे है,

की पढ़ाई के साथ साथ आप डांस एवम् धार्मिक गतिविधियो में भी हिस्सा ले रहे है। इसके लिए कॉलेज की संचालक श्रीमती रिंकल सेठ को भी श्रेय जाता है। की वो बच्चियों को पहले नि:शुल्क इको फ्रेंडली गणपति बनाना सिखाया। और अब नृत्य भी सीखा रही है। द्विवेदी जी कहा
नेहा जैन मैडम भी कई कलाओं में पारंगत है, जिसमे जिम्नास्टिक,कत्थक नृत्य,यूकेलेलियो भी बजाती है। इसलिए हर बच्ची को पढ़ाई के अलावा भी बहुत कुछ सीख सकते है। इसमें महाविद्यालय के स्टाफ में मीनू पटेल,जितेंद्र चंदेल गिटार – पेंटिंग टीचर, मुकेश सोनी- म्यूजिक टीचर,गौतम कौशल, ध्रुव पंथ,अदिति डांस टीचर,प्रीति नामदेव हेल्पर एवम् बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन एवम आभार व्यक्त जितेंद्र चंदेल सर ने किया।
विज्ञापन के लिए शाका भाई से संपर्क करें 8358 9440 72



















Leave a Reply