(सतर्कता)
मंकी पॉक्स को लेकर यूपी में अलर्ट जारी
रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़
मंकी पाक्स से बचाव के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एडवाइजरी जारी होने के बाद यूपी का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पाक्स से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी जिलों के एंट्री प्वाइंट्स पर मरीजों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को बताया कि स्वास्थ्य संगठन ने मंकी पॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न घोषित किया है। संदिग्ध रोगियों का पहचान, सैंपल कलेक्शन तथा उपचार के निर्देश दिए गए हैं। यूपी में सैंपल राज्य संदर्भन प्रयोगशाला (डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी, केजीएमयू) को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर-18001805145 जारी कर दिया गया है।

मंकीपॉक्स के लक्षण
शरीर पर दाने, तेज बुखार, अधिक कमजोरी, लसिका ग्रंथियों में सूजन मंकीपॉक्स के प्रारंभिक लक्षण हैं। यह एक स्व-सीमित रोग है। जिसके लक्षण दो से चार सप्ताह तक बने रह सकते हैं। मंकीपॉक्स से ग्रसित रोगी के संपर्क में आने से भी यह रोग हो सकता है।













Leave a Reply