Advertisement

उत्तर रेलवे के पलवल स्टेशन पर ब्लॉक, मालवा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें कैंसिल,118 ट्रेनें प्रभावित

उत्तर रेलवे के पलवल स्टेशन पर ब्लॉक, मालवा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें कैंसिल,118 ट्रेनें प्रभावित

पलवल-05 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

उत्तर रेलवे के पलवल रेलवे स्टेशन पर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पलवल और न्यू पृथला यार्ड के बीच होगा। इसके लिए ब्लाक लिया जाएगा। ब्लाक के कारण मालवा एक्सप्रेस समेत 7 ट्रेनें कैंसिल रहेगी।

रेलवे ने मालवा एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेन कैंसिल कर दी है। ये ट्रेनें 4 से 17 सितंबर के बीच नहीं दौड़ेगी। रानी कमलापति-निजामद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस भी 17 सितंबर को नहीं चलेगी। इनकी दोनों ओर की ट्रिप निरस्त कर दी गई है।गाड़ी संख्या- 20171 रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 17 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसी दिन 20172 निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस भी अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी।

ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी

गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 4 सितंबर से 15 सितंबर तक निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर तक नहीं चलेगी।

गाड़ी संख्या 12405 भुसावल-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 8 सितंबर, 10 सितंबर और 15 सितंबर को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 12406 निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6 सितंबर, 8 सितंबर, 13 सितंबर और 15 सितंबर को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर तक नहीं चलेगी।

गाड़ी संख्या 12920 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6 से 17 सितंबर के बीच नहीं दौड़ेगी।

गाड़ी संख्या 14623 सिवनी-फिरोजपुर छावनी पातालकोट एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर तक निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 14624 फिरोजपुर छावनी-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर के बीच नहीं चलेगी।

गाड़ी संख्या 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6 सितंबर, 10 सितंबर और 13 सितंबर को नहीं दौड़ेगी।

गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 8 सितंबर, 12 सितंबर और 15 सितंबर को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 7 से 14 सितंबर तक निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 22126 अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 9 से 16 सितंबर तक कैंसिल रहेगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!