Advertisement

दिल्ली: चाकू घोंपकर पत्नी को मारा, पुलिस को देखकर शव कार में छोड़कर भागा

दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट

दिल्ली: चाकू घोंपकर पत्नी को मारा, पुलिस को देखकर शव कार में छोड़कर भागा

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके मे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद शव कार में छोड़कर भाग रहा था इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके मे 21 वर्ष एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसका शव अपनी कार मे छोड़ दिया इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी जिसके मुताबिक आरोपी की पहचान गौतम के रूप मे हुई है जिसे उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह इलाके मे गश्त कर रहे पुलिस अधिकारी द्वारा देखें जाने पर भागने की कोशिश कर रहा था पुलिस के अनुसार मामला तब सामने आया ख्याला पुलिस स्टेशन मे तैनात हेड कांस्टेबल अजय ने गौतम को रात 1,20 बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में बिना शर्ट के घूमते हुए पकड़ा पूछताछ करने पर गौतम ने खुलासा किया कि उसने अपनी पत्नी मान्या (20) की हत्या कर दी है और शव कार में छोड़ दिया है अधिकारी ने बताया कि आगे की पूछताछ और सत्यापन पर रघुबीर नगर निवासी गौतम ने पुलिस को बताया कि उसने मार्च मे अपने परिवार की सहमति के बिना मान्या से शादी की थी और शादी के बाद भी वे अपने – अपने परिवारों के साथ रह रहे थे और कभी – कभार मिलते थे


रविवार की रात गौतम कार मे सवार होकर रजौरी गार्डन इलाके के तिमारपुर मे मान्या से मिलने आया था एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कि रात मान्या को जोर देकर कहा कि उन्हें साथ रहना चाहिए इसी दौरान कार मे दोनो के बीच बहसबाजी हो गई इस पर गौतम ने मान्या पर चाकू से कई वार किया अधिकारी ने बताया जब उसे एहसास हुआ कि वह मर चुकी है तो उसने कार शिवाजी कालेज की लाल बत्ती के पास खड़ी कर दी और भागने की कोशिश कर रहा था तभी हेड कांस्टेबल अजय ने उसे पकड़ लिया
अधिकारी ने बताया कि राजौरी गार्डन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी द्वारा बताए गए तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!