Advertisement

नोडल खेल केंद्र पर दिया जा रहा निःशुल्क प्रशिक्षण।

नोडल खेल केंद्र पर दिया जा रहा निःशुल्क प्रशिक्षण।

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

नोडल खेल केंद्र प्रभारी मनोज शर्मा द्वारा बताया गया की शिक्षा विभाग द्वारा गुना जिले में नोडल खेल केंद्र बनाया गया है, जो की शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक १ में संचालित है। जिसमें तीन खेलों बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, एवं जुडो का प्रशिक्षण शाम 5 बजे से 7 बजे तक दिया जाता है। एवं यह प्रशिक्षण 6 वीं कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक निःशुल्क है।

इन खेलों का प्रशिक्षण इंटरनेशनल एवं नेशनल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाता है। बॉक्सिंग के प्रशिक्षक अंकित देशमुख (नेशनल कोच), बास्केटबॉल कोच मनोज शर्मा (इंटरनेशनल प्रशिक्षक एवं रेफरी), जूडो कोच गौरव प्रताप चौहान (एन.आई.एस कोच) इन सभी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। इस केंद्र से हर साल नेशनल प्रतियोगिता में खिलाडी भाग लेते है। अतः गुना जिले के पालकों से निवेदन है की अपने बच्चों को हमारे केंद्र पर प्रशिक्षण के लिए जरूर पहुंचाये। और अपने बच्चों को खेलों में भी भविष्य बनाये। खेलेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!