Advertisement

बाराबंकी : देवा मेला 18 अक्टूबर से कलाकारों को मिलेगा महत्व

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ

 

• देवा मेला 18 अक्टूबर से कलाकारों को मिलेगा महत्व

 

 

बाराबंकी : एकता की सरजमी देवा में फिर एक मेला सजेगा। देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति की शुक्रवार को डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवा मेला की तिथियों पर मुहर लग गई। मेला इस बार भी पारम्परिक तरीके से 18 अक्टूबर से शुरू होगा और उसका समापन 27 अक्टूबर को धूमधाम से किया जाएगा। देवा मेला में इस बार स्थानीय प्रतिभाओं को अधिक महत्व दिया जाएगा।

कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में आयोजित देवा मेला समिति की बैठक में देवा मेला सचिव एडीएम अरुण कुमार सिंह व समिति के सदस्यों की उपस्थित में 18 अक्टूबर से दस दिवसीय देवा मेला के शुभारम्भ की तिथि घोषित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस बार देवा मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए। मेला परिसर की साफ सफाई को समय से पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर समय से पूरे कर लिए जाएं। जिससे मेले में आने वाले जायरीन को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए। बैठक में मेले के दौरान शाम को होने वाले विभिन्न बड़े कलाकारों के कार्यक्रम को लेकर चर्चा नहीं हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!