खबर का असर, असर खबर का असर
दिनांक : 1.9.2024
दिन : रविवार
सत्यार्थ न्यूज
रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर
• उपभोक्ता को अपने नाम का गैस कनेक्शन गैस एजेंसी वालों ने दिया।

सुसनेर : खबर का असर गत दिनों हमारे प्रतिनिधि के द्वारा गैस कनेक्शन के चार साल से पीड़ित उपभोक्ता की दुख भरी दास्तान जब हमारे समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी उपभोक्ता को खबर लगने के बाद अपना 4 सा।ल पुराना गैस कनेक्शन बुलाकर तुरंत दे दिया गया है ।
संपूर्ण मामला यह है कि सुसनेर विधानसभा के ग्राम पंचायत छोटी सोयत के बालू सिंह चंद्रावत द्वारा केंद्र शासन की योजना के अनुसार स्वीकृत गैस कनेक्शन हुआ था लेकिन कई चक्कर लगाने के बाद भी 4 वर्षों तक उपभोक्ता को स्वीकृत कनेक्शन नहीं मिला एजेंसी वाले ने कहा आप सुसनेर जाइए इंडियन गैस का ऑफिस वहां पर है वही से आपको पता लगेगा जबकि सुसनेर में इंडियन गैस एजेंसी का कोई भी ऑफिस नहीं है पीड़ित उपभोक्ता भटकता भटकता जब हमारे प्रतिनिधि मनोज माली से मुलाकात हुई अपनी दुख भरी दास्तां सुनाई हमारे प्रतिनिधि द्वारा उपभोक्ता की तकलीफ को प्रमुखता से समाचार पत्र में प्रकाशित कराया गया जिसके फल स्वरुप एजेंसी वालों ने उपभोक्ता को पिछले 4 साल पुराना स्वीकृत कनेक्शन बुलाकर दे दिया गया अब उपभोक्ता बहुत प्रसन्न ही।
कागजों में है 4 वर्षो से गैस कनेक्शन परंतु उपभोक्ता को नहीं मिला है एक अभी तक 1 भी गैस सिलेंडर। शासन की योजना से जो गैस कनेक्शन मंजूर हुआ है डर-डर की ठोकरे खाने के बाद भी आज दिनांक तक स्वीकृत कनेक्शन का लाभ नहीं मिल पाया है।
जी हां सही बात है सुसनेर तहसील के ग्राम सोयत खुर्द का एक मामला सामने आया है जहां पिछले 4 वर्षों से उपभोक्ता के नाम पर गैस कनेक्शन तो है परंतु उक्त उपभोक्ता को आज दिनांक तक एक भी गैस सिलेंडर नहीं मिला है। जब भी उपभोक्ता सोयत कला इंडियन गैस के ऑफिस में जाता है तो बताया जाता है कि अभी कनेक्शन नहीं हो रहे हैं। उपभोक्ता को चक्कर दिए जाते हैं की सुसनेर चाहिए परंतु सुसनेर में इंडियन गैस एजेंसी की कोई शाखा ही नहीं है। हमारे संवाददाता से मुलाकात होने पर उपभोक्ता बाल सिंह चंद्रावत निवासी सोयत खुर्द द्वारा बताया गया कि मैं पिछले 4 वर्षों से गैस कनेक्शन के लिए परेशान हो रहा हूं और मेरे नाम से कोई अन्य व्यक्ति कनेक्शन की सुविधा ले रहा है।
जबकि उक्त व्यक्ति के नाम से 14 जनवरी 2019 से ही पोर्टल पर कनेक्शन दर्ज बताया जा रहा है। जिसकी संबंधित व्यक्ति को कोई जानकारी ही नहीं है।
मैं पिछले 4 वर्षों से कनेक्शन के लिए भटक रहा हूं परंतु मुझे कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है मैं सोयत से सुसनेर और सुसनेर से सोयत भटक रहा हूं परंतु मुझे कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है सुसनेर में इंडियन गैस की कोई शाखा ही नहीं है और सोयत से मुझे हर बार सुसनेर पहुंचा दिया जाता है।
• बाल सिंह चंद्रावत निवासी सोयत खुर्द।
जानकारी के अनुसार बता दे कि यहां हमारे द्वारा गैस एजेंसी पर कई बार संपर्क किया जा रहा था परंतु गैस एजेंसी वाले हमारे फोन नहीं उठा रहे थे फिर जाकर हमने किसी बड़े अधिकारी से बात करने पर बताया गया कि कनेक्शन दो-चार दिन में ही दे दिया जाएगा और उसी के बाद अब जाकर गैस कनेक्शन व टंकी चूल्हा गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं को दिया गया

















Leave a Reply