Advertisement

चुनाव प्रक्रिया में किसी भी अराजक तत्व ने विघ्न डालने की कोशिश भी की तो खैर नहीं,निकाला फ्लैग मार्च

चुनाव प्रक्रिया में किसी भी अराजक तत्व ने विघ्न डालने की कोशिश भी की तो खैर नहीं,निकाला फ्लैग मार्च

पलवल-1 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पलवल पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री चंद्र मोहन आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस का पैरामिलिट्री बल के साथ फ्लैग मार्च अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में भारी पुलिस बल ने हथीन विधानसभा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च पर एसपी पलवल श्री चंद्र मोहन आईपीएस ने बताया कि 5 अक्टूबर 2024 को प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने निश्चित हुए हैं। चुनाव घोषणा उपरांत हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। जिला पलवल में विधानसभा चुनाव-2024 को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस टीमों ने हथीन एरिया में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर देहात, जहां भी मतदान केन्द्र हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहें हैं। जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदिग्ध किस्म के लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य अराजक तत्वों में भय व्याप्त करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भीक होकर अपना मतदान कर सके। फ्लैग मार्च दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!