Advertisement

कलयुगी पिता की हैवानियत, 10 माह के बेटे की बेहरमी से की हत्या

न्यूज़ रिपोर्टर जितेन्द्र गौड़

कलयुगी पिता की हैवानियत, 10 माह के बेटे की बेहरमी से की हत्या

बून्दी – जिले के केशोरायपाटन उपखंड इलाके के कापरेन थाना क्षेत्र के डोलर गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना को कलयुगी पिता ने अंजाम दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कापरेन थाना इलाके में एक कलयुगी पिता ने अपने 10 माह के मासूम पुत्र को जमीन पर पटक पटक कर मार दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी पिता जितेन्द्र उर्फ जीतू मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। परिजन मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कापरेन पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कापरेन थाना अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि आरोपी तालेड़ा थाना इलाके के बडुंदा निवासी 38 वर्षीय जितेन्द्र बैरवा उर्फ जीतू है। वह अपनी पत्नी गायत्री के साथ कापरेन थाना इलाके स्थित डोलर गांव में अपने ससुराल में ही बीते काफी समय से रह रहा था।

पहले वह ईंट भट्टे पर काम किया करता था, लेकिन अभी कुछ भी नहीं कर रहा था, उसकी पत्नी गायत्री ने बताया कि, दस माह का बेटा वंश अपनी तीन बहनों में सबसे छोटा था। मृतक वंश अपनी माँ के साथ आंगन में सो रहा था, तभी पिता आया और बेटे को उठाकर जमीन पर पटकर मार डाला, अचानक हुए घटनाक्रम से माँ को भी संभलने का मौका नहीं मिल पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!