Advertisement

टेकरी चोरी: सामने आया बदमाश का थोड़ा स्पष्ट फोटो, आईजी ने ईनाम बढ़ाकर किया 30 हजार

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

 

टेकरी चोरी: सामने आया बदमाश का थोड़ा स्पष्ट फोटो, आईजी ने ईनाम बढ़ाकर किया 30 हजार


दैनिक शौर्य टाइम्स गुना हनुमान टेकरी मंदिर पर हुई चोरी के मामले में एक सप्ताह होने को है, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथों कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है। इधर चोरी के समय के सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हुए एक बदमाश को थोड़ा स्पष्ट फोटो सामने आया है। जिसमें उसकी आंखों को देखकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं पिछले शनिवार-रविवार की दरमियानी रात टेकरी मंदिर पर डकैती करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में बढ़ोतरी की गई है। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर अब 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इधर घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम घटित की है। हालांकि टीम को अभी सफलता नहीं मिली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!