Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज के युवा अध्यक्ष मनोज कुमार नाई को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से किया जायेगा सम्मानित । पढ़े पूरी खबर।

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

शिक्षा के क्षेत्र में दानदाताओं द्वारा विद्यालयों/ शिक्षण संस्थाओं के भौतिक विकास एवं अन्य संसाधन उपलब्ध करवाकर दिये गये सहयोग को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों/ शिक्षण संस्थाओं में सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभाग द्वारा जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ से सैन समाज के युवा अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार नाई को भी जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। मनोज कुमार नाई ने श्री कन्हैयालाल सिखवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हनुमान धोरा श्रीडूंगरगढ़ में कमरा, सीढियां और बरामदे का निर्माण करवाया था। आपने विद्यालय में भौतिक संसाधनों के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग कर शिक्षा व्यवस्था में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है शिक्षा विभाग के अलावा सैन समाज में हॉल निर्माण सेवा धाम श्रीडूंगरगढ में करवाया बता देवे की ये सम्मान समारोह 1 सितंबर 2024 जिला परिषद भवन बीकानेर में आयोजित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!