Advertisement

प्रमुख सचिव ने अस्पतालो में सुरंक्षा व्यवस्था हेतु दिये आवश्यक निर्देश

प्रमुख सचिव ने अस्पतालो में सुरंक्षा व्यवस्था हेतु दिये आवश्यक निर्देश

 

सिंगरौली प्रदेश के मुख्य सचिव श्रीमती बीरा राणा द्वारा अस्पतालो में सुरंक्षा व्यवस्था, राजस्व महाअभियान, पीएम जन मन, अमृत 2.0, जल जीवन मिशन एवं निराश्रित मवेसियों के विशेष अभियान के संबंध में व्हीसी के माध्यम से आवश्य दिशा निर्देश दिये गये। कलेक्ट्रेट सिंगरौली के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द सिंह नागेश, अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, सीएमएचओ एन.के जैन, जल निगम के महाप्रबंधक पंकज वाधवानी, सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित रहे।


प्रमुख सचिव ने व्हीपी के माध्यम से अस्पतालो में सुरंक्षा व्यवस्थाओं को सुद्ड़ बनाये जाने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुये कहाकि चिकित्सालयो में सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी हेतु व्यवस्थाएं किया जाये। एवं इस व्यवस्था की निरंतर निगरानी भी किया जाये। उन्होंने सुरंक्षा संबंधी व्यवस्था हेतु आउट सोर्स के माध्यम से रखे गये सुरंक्षा कर्मियो का पुलिस सत्याप करने के साथ साथ मेडिकल कालेजो में रखे गये सिक्योरटी स्टाफो की प्रशिक्षण समय पर पूर्ण करा लिए जाने का निर्देश दिये गये साथ आपातकालीन के समय आवश्य मोबाईल नम्बरो का दिवालो पर लेखन करने के निर्देश दिये। इसके आलावा भी सुरंक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिये गये।


राजस्व महाअभियान के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि निर्धारित समयानुसार सभी विंदुओ का शत प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाये। वही अमृत 2.0 जल मिशन के कार्य में प्रगति लाने एवं समय सीमा के अंदर सभी प्रोजेक्टो को संचालित करने का निर्देश दिये गये। निराश्रित मवेसियों को विशेष अभियान चलाया जाकर सड़को से हटवाया जाये तथा बनाये गये गौशालो में भेजवाये जाने का निर्देश दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!