सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे है। आज फिर हाइवे पर कुछ देर पहले कालू रोड तिराहे के पास एक ट्रेक्टर और मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल रूणिया बास निवासी 25 वर्षीय बजरंग गोदारा को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया है। समिति की एबुलेंस में घायल को तुरंत सेरूणा तक ले जाया जा रहा है। सेरूणा से 108 में शिफ्ट कर बीकानेर पहुंचाया जाएगा।

















Leave a Reply