Advertisement

बाराबंकी : पुलिस ने पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया, पति को हिरासत में लिया गया।

www.satyarath.com

पुलिस ने पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया, पति को हिरासत में लिया गया।

 • गला दबाकर महिला की हत्या।

www.satyarath.com

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ “मुकेश कुमार” यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़ ।

बाराबंकी महिला की पहले जमकर पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं फोन करके पति ने ससुराल में बताया कि उनकी लड़की को मार डाला। मायके के लोग जब पहुंचे तो महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी। शरीर पर चोट के साथ निशान थे। गले पर भी दबाए जाने के निशान थे। घटना मोहम्मदपुर खाला थाना के लालपुर करौता गांव में गुरुवार की देर शाम की है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। पति हिरासत में है। बाकी आरोपी पकड़ से दूर हैं।

सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के राजपुर कवटाना निवासी दुखहरन की पुत्री रेनू (22) का विवाह इसी वर्ष फरवरी माह में मोहम्मदपुर खाला थाना के लालपुर करौता गांव निवासी मनोज के साथ हुआ था। रेनू के परिवार के लोगों ने बताया कि मनोज ने गुरुवार की शाम को चार बजे फोन किया। इसके बाद वह बोला कि उसने रेनू को मार डाला है, अब जो कुछ करना हो तुम लोग कर लो। इस सूचना से दुखहरन व उसके परिवार हतप्रभ रह गए। वह आनन-फानन लालपुर करौता बेटी के ससुराल पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर में मनोज के अलावा कोई नहीं था और रेनू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके बिस्तर पर पड़ा था। शव देखते ही मायके पक्ष के लोग रोने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर पूरा गांव एकत्र हो गया। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर मिले पति मनोज जायसवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मनोज ने बताया कि उसकी पत्नी रेनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिससे उसकी मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!