सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव रिड़ी निवासी एक 18 वर्षीय युवक ने स्वयं की जान को खतरा बताते हुए एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शेरूणा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीड़ी निवासी 18 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र भगवानाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि वह हाल में शेरूणा रोही में स्थित अपने ननिहाल के खेत आया हुआ था। 23 अगस्त 2024 को शाम 7 बजे शेरूणा निवासी ओमाराम पुत्र मालाराम जाट ने शराब के नशे में उसके पिता को गालियां दी। फिर वह हमारे खेत आया और माता पिता सहित परिवादी के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की आरोपी को जब उसे मदन से समझाया तो गाली गलौच करते हुए वहां से चला गया। परिवादी ने आरोपी पर स्वयं को जान का खतरा बताते हुए जान माल का खतरा होने की बात पुलिस से कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत कुमार को सौप दी है।

















Leave a Reply