Advertisement

बीकानेर-कोटासर गांव की श्री करणी गौशाला में आज कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया भामाशाह गोवर्धन सिंह ने दिया सहयोग

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

कोटासर गांव की श्री करणी गौशाला में आज कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गौशाला के भामाशाह धर्मानुरागी समाजसेवी परम गौ भक्त श्री गोवर्धन सिंह जी राजपुरोहित निवासी भोजास कोलकाता प्रवासी हॉल दिल्ली ने आज कृष्ण जन्माष्टमी पर 51000 की पावन राशि गौ सेवा में समर्पित की। गौशाला कमेटी प्रबंधक ने बताया की श्री गोवर्धन सिंह जी राजपुरोहित गौशाला में शुरुआत से लेकर अब तक कई बार इससे बड़ी-बड़ी सेवाएं दे चुके हैं एवं जब भी कोटासर गांव में धार्मिक आयोजन एवं धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्वार का कार्य होता है तो गोवर्धन सिंह जी अपनी सेवाएं देते रहते है। गोवर्धन सिंह जी बड़े ही श्रद्धालु गो भक्त हैं आज कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की तरह गौ पालक बनकर गौ सेवा करने पर गौशाला कमेटी ने आभार जताया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!