Advertisement

बीकानेर-झूलेलाल चालिया महोत्सव का हुआ समापन, संत कंवरराम भवन का हुआ भव्य लोकार्पण, गणमान्यजनों का हुआ सम्मान, पढ़े पूरी खबर

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

स्थानीय सिंधी कॉलोनी में स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में झूलेलाल चालिया महोत्सव के 40 दिन चले कार्यक्रम के समापन के बाद संत कंवरराम भवन लोकार्पण के अवसर पर प्रथम चरण में सुबह 8:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई जिसके बाद श्रीझूलेलाल मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। दुसरे चरण में संत कंवररामजी भवन लोकार्पण में विशिष्ट अतिथि भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और तीन बार विधायक ज्ञानदेव आहूजा,संत मुकेशजी,संत हरीरामजी संत लालचंदजी,संत सन्नीजी द्वारा जनरेटर,लिफ्ट और संत कंवररामजी भवन का लोकार्पण किया गया। सिन्धी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणीमंत्री अशोक वासवानी ने बताया कि सम्मान समारोह में सिन्धी समाज के प्रदेश अतिथि पहुंचे एवं क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन भी साक्षी बने। सिन्धी पंचायत मंत्री अशोक वासवानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत, मोठूका सरपंच शंकरलाल, विश्वकर्मा कला कोशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू,सिन्धी पंचायत बीकानेर,सिन्धी पंचायत नोहर,सिन्धी पंचायत रतनगढ़,सिन्धी पंचायत चुरु,सिन्धी पंचायत सरदारशहर सहित अनेक जगहों से आये गणमान्यजनों को सम्मानित किया गया। व्यवस्थापक अशोक गुरनाणी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संत कंवरराम भवन के नवनिर्मित प्रथम तल के 13 कमरों, हाल, लिप्ट, जनेटर आदि का लोकार्पण किया। सम्मानित कार्यक्रम के दौरान श्री झूलेलाल के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। सिन्धी समाज के युवा समाज सेवी बन्धुओं ने बताया कि शाम संतों का सत्संग श्री झूलेलाल मंदिर में हुआ जिसमें 40 दिनों में श्री झूलेलाल चालीया महोत्सव में अहम् भूमिका निभाने वाले सिन्धी समाज के कार्यकर्ताओं व सेवादारों को साईं मुकेशजी तथा साईं हरिरामजी द्वारा सम्मानित किया गया। सिन्धी समाज के युवा मिडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि शाम को बहराना साहेब नोहर की पार्टी द्वारा शहीद हेमू कालाणी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतिया दी गई। इसके बाद महा प्रसाद वितरण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!