सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे है देर रात हुआ हादसा, लगातार सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है नेशनल हाईवे 11 पर हुऐ हादसे में दो लोग घायल हो गए श्रीडूंगरगढ़ निवासी बलवंत पुत्र सत्यनारायण माली (40) तथा कमल पुत्र रामवतार (38) मिली जानकारी के अनुसार बिग्गा गांव के पास तेज़ रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर तारबंदी तोड़कर खेत में जा गिरी जानकारी मिलने पर बिग्गा सरपंच जसबीर सारण सामाजिक कार्यकर्ता संतोष ओझा, थानाराम चौहान, बल्लुराम, महेंद्र ओझा, भेरू ओझा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल भेजा गया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 एंबुलेंस से पीबीएम ट्रॉमा से भेजा गया घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई रविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को मौके से हटाकर थाने ले जाया गया।





















Leave a Reply