Advertisement

महराजगंज : इंडो – नेपाल सीमा पर मेडिकल टीम अलर्ट।

www.satyarath.com

• इंडो – नेपाल सीमा पर मेडिकल टीम अलर्ट।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

नेपाल में काठमांडू से रिसॉर्ट सिटी पोखरा जा रही महाराष्ट्र पर्यटकों से भरी गोरखपुर की केसरवानी ट्रेवल्स की बस शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 1130 बजे अनियंत्रित हो तनुहान जिले के मर्स्यांगडी नदी में गिर गई थी, जिसमें करीब 27 यात्रियों के मरने की खबर है।बस में करीब 42 यात्री सवार थे।बाकी घायलों का इलाज काठमांडू में चल रहा है।

सभी घायलों को तथा मृत शवों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए महराजगंज जिला प्रशासन की ओर से एंबुलेंस एवं शव वाहन को इंडो – नेपाल सीमा पर पर रखा गया है। ड्राइवर और क्लीनर के शवों को ग्रीन चैनल के माध्यम से गोरखपुर तक पहुंचाया जाएगा।यात्रियों को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ गोरखपुर पहुंचाया जाएगा।

यात्रियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सभी जरूरी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया गया है।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!