Advertisement

सुसनेर : दुर्गावाहिनी की बहनों के द्वारा पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर राखी का पर्व मनाया गया।

www.satyarath.com

दिनांक : 24.8.2024

दिन : शनिवार 

सत्यार्थ न्यूज 

रिपोर्टर, मनोज कुमार माली सुसनेर 

• दुर्गावाहिनी की बहनों के द्वारा पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर राखी का पर्व मनाया गया।

www.satyarath.com

सुसनेर /विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा स्थानीय पुलिस थाने पर पदस्थ अधिकारियों व पुलिस जवानों को रक्षासूत्र बांधकर राखी का पर्व मनाया गया। दुर्गा वाहिनी की प्रखंड व खंड की दायित्ववान कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही

दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा पुलिस थाना पहुंचकर सुसनेर थाने के सब इंस्पेक्टरथ दीपक विश्वकर्मा एवं उपस्थित अन्य पुलिस जवानों को रक्षासूत्र बांधकर राखी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा सभी के मस्तक पर मंगल तिलक लगाए श्रीफल भेंटकर रक्षासूत्र बांधे गए। गौरतलब है कि पुलिस विभाग ही एक ऐसा विभाग है जिनके अधिकारी व जवानों को किसी भी पर्व मनाने की छुट्टी नहीं मिलती है क्योंकि इन को आमजन शांति पूर्वक अपने घरों में त्योहार मना सके इसके लिए उनकी ड्यूटी रहती है। ऐसे में

भाई-बहन के प्यार व स्नेह के पवित्र त्योहार राखी पर भी पुलिस जवान अपने घर नहीं जा पाते हैं। किसी भी पुलिस जवान को ऐसा एहसास नहीं हो कि वे अपने घर से अपनी बहनों से दूर हैं इसलिए दुर्गावाहिनी की बहनें उन्हें रक्षासूत्र बांधकर राखी का पर्व मनाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!