Advertisement

बीकानेर-देर रात हुआ हादसा, एक घायल, किया बीकानेर रैफर

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 11 बजे खाखी धोरा के पास एक कैंपर और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक सवार घायल हुआ। टक्कर में रतनगढ़ की तरफ से तेज गति में आ रही कैंपर श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रहें एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर में कैंपर पलट गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कैंपर सवारों को अधिक चोटें नहीं आई और वे मौके से भाग छुटे वहीं ट्रक चालक घायल हो गया। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में सेवादारों ने घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल खाजूवाला निवासी 26 वर्षीय सुनिल सिंह पुत्र बलवीरसिंह को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!