Advertisement

सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा छात्रा से छेड़छाड_

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा छात्रा से छेड़छाड_

भीलवाड़ा के आसींद क्षेत्र के दुल्हेपुरा गांव की स्कूल का मामला_

भीलवाड़ा जिले का आसींद क्षेत्र के दुल्हेपुरा ग्राम में एक सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
बात ग्राम वासियों तक पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

 

ग्रामीणों ने बताया कि एक शिक्षक द्वारा छात्रा का हाथ पकड़ कर एकांत में ले जाने का प्रयास करने के दौरान छात्रों ने विरोध किया और यह बात गांव तक पहुंच गई । इस पर ग्रामवासी और महिलाएं भी जमा हो गई। जिन्होंने शिक्षक की पिटाई कर दी और बाद में उसे कमरे में बंद कर दिया । लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी उसने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी । सूचना मिलने पर मौके पर तहसीलदार और पुलिसकर्मी पहुंचे । समझाईश का प्रयास किया बाद में ग्रामीणों ने अध्यापक राकेश के खिलाफ छेडछाड की रिपोर्ट दी । तहसीलदार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया । ग्रामीणों ने अध्यापक हटाने की भी मांग रखी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!