Advertisement

बीकानेर-ग्रामीण रुट की सड़क पर ट्रेक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, मां ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

एक ग्रामीण रूट की सड़क पर बस का इंतजार कर रहे दो युवकों को एक ट्रेक्टर की टक्कर से गंभीर घायल हो गए
हादसे के बाद घायलों में एक युवक की मां ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।जसरासर निवासी बसंती पत्नी श्रीराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मालाराम 12 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे लिखमीसर व राजोड़ी के बीच सुथारो की ढाणी के पास रोड पर खड़ा बस का इंतजार कर रहा था। तभी लिखमीसर की ओर से एक ट्रेक्टर तेज गति आ रहा था। तभी ट्रेक्टर के सामने अचानक गाय आ जाने से गाय को बचाने कि कोशिश में ट्रेक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिससे मालाराम और महीराम पुत्र मेघाराम मेघवाल को गंभीर चोटें आई और दोनों घायलों को लोगों ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। मालाराम के बाएं पैर व कुल्हे पर गंभीर चोटें आई जिससे उसका ऑपरेशन होने के बाद अभी तक उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान सौप दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!