Advertisement

सुसनेर-सीएम राइज स्कूल में मनाया संस्कृत दिवस, प्रतियोगिताओ का किया आयोजन

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ / मनीष माली की रिपोर्ट

सीएम राइज स्कूल में मनाया संस्कृत दिवस, प्रतियोगिताओ का किया आयोजन

 

सुसनेर। शनिवार को नगर के डग रोड स्थित शासकीय सी एम राइज विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गई। विद्यालय में प्रथम तीन कालांश में सीसीएलई के अंतर्गत प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को भारतीय समाज को संस्कृत की महत्ता और आवश्यकता को याद दिलाने और जनमानस में इसका महत्व बढ़ाने के लिए संस्कृत सप्ताह मनाया जाता है। विद्यालय में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गिरिराज पाटीदार ने की। कक्षा 10वी  की छात्रा ललिता सोनी, चंदा, सीमा, मुस्कान आदि ने संस्कृत श्लोक का गायन किया। संस्कृत शिक्षिका श्रीमती गार्गी आर्या सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने बारी-बारी से संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालन संस्कृत विषय के शिक्षक शशि जैन ने किया तथा आभार वरिष्ठ शिक्षक हरिओम सोलंकी ने माना। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!