उत्तरप्रदेश कानपुर नगर में मदरसा फ़ारूकिया पुराना कानपुर में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
कानपुर, 15 अगस्त 2024: मदरसा फ़ारूकिया पुराना कानपुर में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रबन्धक श्री तकी मोहम्मद जी ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए और रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया। उनके उत्साह और जोश ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम समाप्ति पर बच्चों को पुरस्कार और मिठाई वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के देश के प्रति बलिदान को भी याद किया गया। मौलाना आजाद, अशफाकउल्लाह खान और अन्य कई मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस कार्यक्रम में मदरसा फ़ारूकिया के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया और उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाया।
यह समारोह न केवल बच्चों के लिए एक आनंददायक अवसर था, बल्कि उन्हें देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में भी जागरूक किया।
















Leave a Reply