Advertisement

सुसनेर : सामाजिक संगठनों ने मिलकर सोपा ज्ञापन गोचर भूमि की जाए अतिक्रमण कर्ताओ के कब्जे से मुक्त।

www.satyarath.com

दिनांक : 16.8.2024

दिन : शुक्रवार 

सत्यार्थ न्यूज 

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली सुसनेर 

• सामाजिक संगठनों ने मिलकर सोपा ज्ञापन गोचर भूमि की जाए अतिक्रमण कर्ताओ के कब्जे से मुक्त।

• गौ माता के लिए सर्व हिंदू समाज आया आगे गोचर भूमि मुक्त करने को लेकर सोपा ज्ञापन।

www.satyarath.com

सुसनेर, सोयत नगर सहित क्षेत्र में गोचर भूमि पर अतिक्रमण कर्ताओ के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर फसले उगाई जा रही है जिस कारण गोवंश सड़कों पर घूम रहा है एवं लगातार दुर्घटनाओं का शिकार भी हो रहा है जिसके कारण उनकी मौत भी हो रही है वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने राजेश गुप्ता सोयत श्री गोवर्धन गौशाला अध्यक्ष के नेतृत्व में हिंदूवादी विभिन्न संगठन के पदाधिकारीयो ने नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा । ज्ञापन का वाचन करते हुए विश्व हिंदू परिषद् प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा सोयत नगर सहित क्षेत्र में अवैध रूप से गोचर भूमि पर कब्जा कर फसले बोई एवं काटी जा रही है और वर्तमान समय में भी अवैध रूप से अतिक्रमण कर गोचर भूमि फसले उगाई गई है । जिस कारण जंगल में कोई स्थान नहीं बचा है गोमाता सड़को पर आने को मजबूर है जिस कारण भूख एवं लगातार वाहन दुर्घटना में मौत हो रही है। जिसका जिम्मेदार शासन – प्रशासन है।

www.satyarath.com

सर्व हिंदू समाज शासन प्रशासन से मांग करता है अवैध अतिक्रमण कर्ताओं से गोचर भूमि जल्द से जल्द मुक्त करवाई जाए। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ प्रांत संगठन मंत्री रमेश दांगी , राजेश कुमरावत जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच , सत्यनारायण पाटीदार देहरिया ,वीएचपी जिला साप्ताहिक प्रमुख मनीष राठौर, पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र दांगी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक नितिन तोमर, सह संयोजक प्रकाश जोगी ,गोविंद कुशवाह (गोगा) ,गोलू कुमरावत विजय वैष्णव अंकुश कुशवाह के साथ अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!