• सुसनेर बजरंग दल का नगर परिषद के सामने धरना प्रदर्शन।
• एक मृत बछड़े को लेकर धरने पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता रोड पर बैठे।
दिनांक : 16.8.2024
दिन : शुक्रवार
सत्यार्थ न्यूज़
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली सुसनेर
सुसनेर l सुसनेर नगर इकाई बजरंग दल का नगर परिषद के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता गाय को लेकर के कुछ प्रमुख बिंदुओं के आधार पर नगर परिषद के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं एक मृत बछड़े को लेकर धरने पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता का कहना है आए दिन गौ माता की किसी न किसी कारणवश नगर में मृत्यु हो जाती है या बीमार पड़ जाना उचित इलाज न मिल पाना एवं परिषद के द्वारा सहयोग न करना ऐसे कुछ प्रमुख बिंदुओं के आधार पर परिषद से मांग पर अड़े हैं बजरंग दल के कार्यकर्ता वही परिषद के कुछ पार्षद सीएम ओपी नागर तहसीलदार एवं सुसनेर थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद है बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम विनम्रता, आगरा करते हुए निवेदन कर रहे हैं अन्यथा हम आंदोलन भी कर सकते हैं।
Leave a Reply