Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, ध्वजारोहण के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, इनको किया सम्मानित पढ़ें पूरी खबर, देखें विभिन्न फोटो।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ के उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजकीय रूपा देवी मोहता स्कूल के खेल मैदान में
किया गया इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, नगरपालिका चेयरमैन श्री मानमल शर्मा,विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार, सीओ श्री निकेत पारीक, सीआई श्री इन्द्र कुमार, अधिशाषी अधिकारी श्री अविनाश शर्मा, तहसीलदार श्री राज़वीर कड़वासरा, सीबीओ श्री ओमप्रकाश प्रजापत्त, हाईस्कूल प्रिंसिपल श्री मनीष सैनी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारीगण सहित समस्त विद्यालयों के अध्यापकगण,छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के नागरिगण की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया । विभिन स्कूलों के बच्चो ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया बच्चो ने देश भक्ति गानों के साथ शानदार प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों द्वारा शानदार परेड प्रदर्शन भी किया गया।
उमा मित्तल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पर्वों के प्रति उत्साह व जोश रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रप्रेम का भाव भरा होना चाहिए। समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत ने स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम विकसित भारत के बारे में जानकारी दी। सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को सशक्त व विकसित बनाने की दिशा में लगातार जुटें है और देश के प्रत्येक नागरिक को देशहित और देश सेवा में अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। मंच पर
शिक्षाविद् आदूराम जाखड़, प्रधानाचार्य उमाशंकर सारण व डॉ मनीष सैनी उपस्थित रहें। ताल मैदान राउमावि के प्रधानाचार्य डॉ मनीष सैनी ने धन्यवाद भाषण देते हुए सभी का आभार जताया। मंच पर शहीद राकेश चोटिया की वीरांगना इन्दिरा देवी, शहीद हेतराम गोदारा की वीरांगना सुंदरी देवी का पूरे प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने सम्मान किया। समारोह का संचालन शिक्षक रमेश शर्मा व राजू शर्मा ने किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, स्टाफ व विभिन्न कार्यालयों के कार्मिक आयोजन में शामिल हुए। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं नगरपालिका द्वारा की गई।

सेवाओं व प्रतिभाओं का सम्मान, विजेताओं को किया पुरस्कृत।

समारोह में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सेवारत कार्मिकों को श्रेष्ठ सेवा सम्मान दिया गया वहीं शिक्षा व खेल की प्रतिभाओं समाजसेवी को सम्मानित किया गया। जिम्नास्टिक मे दयानंद विद्या निकेतन के दल ने मलखंभ का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर योगा का
प्रदर्शन करने वाले सुभाष बाल मंदिर के दल तथा तृतीय स्थान राउप्रावि मोहता ने पीटी प्रदर्शन में प्राप्त किया। समारोह में मार्चपास्ट के बालिका वर्ग में राबाउमावि प्रथम स्थान पर रही तथा बालनिकेतन के दल ने द्वितीय स्थान राउमावि रूपोदवी मोहता के दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मार्चपास्ट में प्रथम स्थान पर सेसोमू स्कूल का दल रहा। वहीं द्वितीय स्थान पर कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल रहा और तृतीय स्थान मॉर्डन राजस्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल के दल ने प्राप्त किया। दूसरी ओर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर राउमावि ताल मैदान, द्वितीय स्थान पर महाराणा प्रताप सीनियर सैंकडरी स्कूल व तृतीय स्थान पर ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकंडरी स्कूल ने प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान एकलव्य पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान सेसोमू स्कूल व तृतीय स्थान विवेक निकेतन स्कूल ने प्राप्त किया। सभी टीमों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

उपखंड स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 59 जनो को किया सम्मानित

उपखंड स्तर पर सरकारी सेवाओं में सेवारत 34 कार्मिकों सहित 59 जनों को ब्लॉक स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। खेल व सहशैक्षणिक गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों सहित समाज सेवा के लिए सम्मान दिए गए।

सरकारी कार्मिक हुए सम्मानित

सरकारी कार्मिकों में महावीरराम, राजकुमार विश्नोई, जयप्रकाश नारायण, दुर्गनाथ सिद्ध, किशननाथ सिद्ध, किशनलाल जांगिड़, जयप्रकाश, ओमप्रकाश जाट, पवन गोदारा, प्रधानाध्यापिका विमला गुर्जर, प्रधानाचार्य नौरतमल शर्मा, महेंद्र कुमार, रमेश शर्मा, छैलूदान चारण, श्रवणराम सिहाग, अनिल सोनी, वनेश कुमार मीणा, अशोक कुमार डूडी, कैलाश चंद्र, रतनसिंह तवंर, अमरसिंह, जगदीश प्रसाद गरू, शंकरलाल जाट, उदरासर के दुलदास स्वामी, राजूसिंह, सरिता सिहाग, अंजना सुथार, शैलेन्द्र सिंह, लता पिंगोलिया, बल्लूनाथ, जितेंद्र कुमार, पूर्णमल मेहरड़ा, कानाराम यादव सम्मानित किए गए।

खेल एव अन्य सहशक्षेणिक प्रतियोगिताओं में हुआ सम्मानित

वहीं खेल प्रतिभाओं में भारती निकेतन के अरविंद सिंह पुत्र छैलूसिंह, दिशा पुत्री राधेश्याम तोलिंबिया, गुड़िया पुत्री पांचीलाल, तथा मोहन पुत्र शंकरलाल पूनियां, वसुंधरा पुत्री विजयकुमार, प्रियंका पुत्री तुलछनाथ सिद्ध, राधा पुत्री ब्रह्मचंद नैण, अनिता पुत्री ओमप्रकाश, कृष्णा पुत्री रामचंद्र, अश्विनी शर्मा पुत्री गोरीराम शर्मा, सरिता पुत्री गोपीराम भुवाल, भरत कुमार, प्रशांत, रमेश, जस्सूनाथ पुत्र किशननाथ को स्मानित किया गया।

बोर्ड परीक्षा में टॉपर छात्र छात्रा का हुआ सम्मान।

इनमें सुनिता पुत्री प्रह्लादराम भादू, हेमंत कुमार पुत्र मदनलाल पारीक, माया पुत्री शंकरलाल शर्मा, श्रृंजल पुत्री गौरीशंकर बिहाणी, सांवरमल पुत्र कानाराम पूनियां, हर्षदीप पुत्र हरिराम विश्नोई हुए सम्मानित ।

गैर सरकारी संस्था, सामाजिक संस्था का हुआ सम्मान

गैर सरकारी में जूडो ब्लैक बेल्ट डिग्री के लिए नितिन सिंह, समाजसेवी संस्था डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी, समाजसेवी बिग्गाबास रामसरा के श्रवणराम पुत्र पन्नाराम कड़वासरा तथा मदनलाल पुत्र रंगलाल आचार्य को सम्मानित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!