सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ के गांव कोटासर श्री करणी गौशाला में बारिश के मौसम में अनेक बीमारियों के चलते गौ वंश को पौष्टिक आहार निरंतर खिलाया जा रहा है जिससे गौवंश में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। आज बाबा रामदेव जी महाराज एवं बाबा कोडमदेसर भेरुजी महाराज के नाम से विशाल सामूहिक खल भंडारे का आयोजन कर गौवंश को समर्पित किया गया। श्री डूंगरगढ़ के भामाशाह सेठ शिवरतन सोमानी व सेठ रोहित कुमार झालरिया महेश स्टोर श्री डूंगरगढ़ के दानदाताओ ने खल भंडारे में सहयोग करने संकल्प लिया है।खल भंडारा वितरण में गोपालक प्रेम देवासी गांव के ही गौभक्त भंवर सिंह भाटी,मदन सिंह भाटी कोटासर श्रवण सिंह राठौड़ हाडला,मैनसिंह गहलोत आम्बासर ने श्रमदान दिया गौ सेवा में सहयोग भामाशाह परिवार का सेवा समिति व गौभक्तो ने आभार जताया।





















Leave a Reply