Advertisement

बीकानेर-बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे क्रुर अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज महंत संत भरत शरण जी महाराज के सान्निध्य में सौंपेगा ज्ञापन, पढ़े पूरी खबर

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर

वर्तमान समय हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों और नृशंस हत्याओं के संदर्भ में सर्व हिंदू समाज श्रीडूंगरगढ़ तहसील द्वारा एक ज्ञापन राष्ट्रपति और गृहमंत्री के नाम एस डी एम श्रीडूंगरगढ़ को सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन महंत संत श्री भरत शरण जी महाराज के सानिध्य में सौपा जाएगा। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा चुनी हुई सरकार का तख्तापलट कर वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इन घटनाओं में बहन-बेटियों के साथ बलात्कार किया गया उनके घरों और प्रतिष्ठानों की लूटपाट की गई जिससे समस्त हिंदू समाज में आक्रोश है। संत श्री भरत शरण जी महाराज ने कहा कि “हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के विरोध में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने भ्राता व भगिनियों के साथ खड़े हों और उन्हें संबल प्रदान करें। जाग्रत हिंदू समाज के रूप में हमें भारत सरकार से बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा और और संरक्षण के लिए कठोर व निर्णायक कदम उठाने की मांग करनी चाहिए।”इस संदर्भ में,व्यापक स्तर पर एकजुट होकर प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शन 16 अगस्त 2024 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे गांधी पार्क से एसडीएम कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ तक निकाला जाएगा। इस प्रदर्शन में नगर के सभी व्यापारी बंधु, सभी सामाजिक समितियां, सभी मंडल समितियां और नगर का प्रत्येक हिंदूजन अपनी टोली, मित्रों और परिचितों को व्यक्तिगत सूचना देते हुए समय पर पधार कर बांग्लादेश के हिंदुओं को समर्थन प्रदान करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!