Advertisement

बीकानेर-पौधारोपण, गौसेवा एव स्कूली सामग्री वितरण कर मनाई भूतपूर्व पालिकाध्यक्ष नाई की पुण्यतिथि, सामाजिक कार्यों को याद कर दी श्रद्धांजलि

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका भूतपूर्व अध्यक्ष श्री जीवराज नाई की छठी पुण्यतिथि के अवसर उनके पुत्र दीपांशु नाई ने पर्यावरण संरक्षण गौ सेवा एवं मानव सेवा की भावना रखते हुए मनाई। इस दौरान पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न प्रकार के छायादार पौधे सार्वजनिक स्थान वन विभाग के आस पास लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेकर सुरक्षा का ज़िम्मा सौंपा दीपांशु ने कहा जिस प्रकार पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। आजाद गौवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था करवाई इसके अलावा गवारिया बस्ती स्तिथ सेवा भारती के संस्कार केंद्र में बच्चों को स्कूली बेग सहित अन्य सामग्री वितरण की। इस दौरान संस्कार केंद्र में बच्चों एवं उपस्थित जनों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को याद किया। इस दौरान गौरक्षक आनंद जोशी,ओम सिंह राजपुरोहित वरुण मोदी संजय मुँधड़ा उपस्थित रहे।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सेवा भारती संस्कार केंद्र स्कूली सामग्री की वितरण


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लेकर दिया सुरक्षा का जिम्मा


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सार्वजनिक स्थान वन विभाग के आस-पास किया पौधारोपण


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-आजाद गोवंश को हरा चारा खिलाकर मनाई पुण्यतिथि

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!