Advertisement

जलालपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व सांसद के साथ सैकड़ों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

www.satyarath.com

• हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व सांसद के साथ सैकड़ों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।

www.satyarath.com

जलालपुर। अंबेडकर नगर जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में आसमान में गूंजते जोशीले नारों ओर चारो ओर लहराते भारत की आन बान शान के प्रतीक तिरंगे के बीच पूर्व सांसद रितेश पांडे के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नरेंद्र देव स्कूल के सामने से निकली तिरंगा के साथ बाइक यात्रा सुरहुरपुर से होते हुए मालीपुर चौराहा, परुइया आश्रम, मालीपुर त्रिमुहानी होते हुए शहीद पार्क पंहुची । वहीं पर ब्लाक प्रमुख भियांव गौरव सिंह के नेतृत्व में मुंडेहरा कटका होते हुए रफीगंज में समापन हुआ । शहीद पार्क में शहीदों के उल्लेख नामों का आयोध्या जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे रुद्र, अनिल वर्मा,रविंद्र भारती, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त, विकाश निषाद समेत ने माल्यार्पण किया। यादव चौराहा पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में डीजे की धून पर देशभक्ति गीत पर झूमते गाते हुए सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूर्व सांसद रितेश पांडे ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से जनमानस में देश प्रेम का संचार होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि 15 अगस्त तक सभी घर में तिरंगा फहराया जाए। तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों लोग हाथों में भारत की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे चल रहे थे। इस अवसर पर ब्लॉक भियांव प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, शिवराम मिश्र, शाश्वत मिश्र, गौरव उपाध्याय, मानिक चंद सोनी, संदीप अग्रहरि, प्रहलाद शर्मा, आशाराम मौर्य, शीतल सोनी, अजीत निषाद, आनंद मिश्र, आनंद जायसवाल, सतनाम सिंह, शिवम आर्या,रोहित सोनकर, मनोज पांडे, हरिओम सोनी ग्राम प्रधान पक्खनपुर बिछैला रवि सिंह व ग्राम प्रधान बन्दीपुर जयप्रकाश सिंह, आनन्द मिश्रा किशुनदासपुर व अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!