Advertisement

बून्दी-बरसात से मकान हुआ ध्वस्त, मलबे में दबी दो बहने, एक की हुई मौत

https://satyarath.com/

जितेन्द्र गौड़

बरसात से मकान हुआ ध्वस्त, मलबे में दबी दो बहने, एक की हुई मौत

बून्दी – लाखेरी उपखंड क्षेत्र में बुधवार को मकान के मलबे में दबने से एक युवती को मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नाड़ी – भावपुरा गांव में बुधवार सुबह 5:00 बजे के लगभग मकान के ढहने से दो बहने मलबे की चपेट में आ गई हादसे में बड़ी बहन की मौत हो गई जबकि छोटी बहन को गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार लगातार बारिश के चलते नाडी – भावपुरा में रामदयाल रेगर का मकान अचानक ढह गया मकान के मलबे में उसके दो बेटियां शीतल 14 वर्ष और भारती 12 वर्ष दब गई मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी भाग कर आए और दोनों बहनों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत लाखेरी अस्पताल पहुंचाया जहां बड़ी बेटी शीतल को मृत घोषित कर दिया एवं बेटी भारती को कोटा रेफर कर दिया।पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया मौके पर लाखेरी थाना अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, लाखेरी डीएसपी दिलीप मीणा एवं इंदरगढ़ तहसीलदार राजेंद्र मीणा मौजूद रहे ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!