सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मोमासर में मंगलवार को एक व्यक्ति बालिका विद्यालय में घुसकर व एक शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया इस गम्भीर मामले की चर्चा शिक्षा विभाग तक पहुंच चुकी हैं। राउमावि में मंगलवार सुबह 10.30 बजे एक आरोपी धारदार हथियार लेकर स्कूल की दीवार कूदकर अंदर घुस गया और स्कूल में एक शिक्षक पर हमला कर दिया। स्कूल के अध्यापक 59 वर्षीय बीरबल कुमार पुत्र नथाराम मेघवाल ने इसी गांव के तोलाराम पुत्र देवाराम प्रजापत के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी धारदार हथियार के साथ दीवार कूदकर कर स्कूल में आगया और जबरदस्ती स्टाफ रूम में घुस गया। आरोपी ने अध्यापक को जातिसूचक गालियों देते हुए उनसे मारपीट की,आरोपी ने धक्का मुक्की करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंप दी है।
















Leave a Reply