Advertisement

वाराणसी। बनारस को मिल सकती है एक और वंदेभारत की सौगात, कैंट स्टेशन पहुंचा आठ कोच का रैक

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। बनारस को मिल सकती है एक और वंदेभारत की सौगात, कैंट स्टेशन पहुंचा आठ कोच का रैक

वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। कैंट स्टेशन पर आठ कोच का रैक पहुंच गया है। रेलवे अधिकारियों ने कोच के निरीक्षण के बाद उसे यार्ड में खड़ा कराया। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ को सौंपी गई है। कैंट रेलवे स्टेशन से वर्तमान में चार वंदेभारत ट्रेनों का आवागमन होता है। नई दिल्ली रूट पर दो और पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी रूट पर एक-एक वंदेभारत ट्रेन का परिचालन होता है। अब हाबड़ा और झांसी, आगरा के लिए भी नई वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद है। रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नई कोच रैक को स्टेशन के गूलर यार्ड में खड़ा कराया गया है। नई ट्रेन के चलाने जैसी सूचना रेलवे बोर्ड जारी करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!