Advertisement

बीकानेर-सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे कितासर के पास सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई 20 वर्षीय युवक अनुज पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। 38 एलएनपी, बींझवाला, गंगानगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामनारायण कुम्हार ने पुलिस को बताया कि उसका 20 वर्षीय पुत्र अनुज लिखमादेसर निवासी भागीरथ पुत्र सुरजनाथ सिद्ध की गाड़ी चलाने का कार्य करता था। वह सोमवार सुबह सातलेरा से दूध लेकर जा रहा था तभी कितासर के पास एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे वह उससे टकरा गया। जिससे गम्भीर घायल हो गया व उसके पीछे चल रही एक अन्य पिकअप चालक रामनिवास पुत्र नारायणनाथ सिद्ध निवासी बबलू ने अपनी पिकअप रोक कर अनुज को बाहर निकाला और उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को सौप दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!