ब्यूरो चीफ दीपक कुमार
उन्नाव – शुक्लागंज गंगाघाट में सोमवार को गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की लगाई डुबकी

आज सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ी। शुक्लागंज और परियार जैसे प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गई, जहां लोग गंगा स्नान कर भगवान शिव की आराधना में लीन दिखे।
श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में गंगा स्नान का विशेष महत्व है, और खासतौर से सोमवार को किया गया स्नान और पूजा अर्चना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। घाटों पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसमें स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।














Leave a Reply