सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज सड़क हादसे की दूसरी दुर्घटना की खबर सामने आई है कुछ देर पहले ही एक हाइवे पर एक दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी वहीं दूसरी घटना शेरुणा से निकलते ही झंझेऊ की ओर हुई है। यहां बीकानेर की और आ रही बस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी तभी सामने एक थार गाड़ी आकर बस से टकरा गई। शेरुणा थाने का पुलिस दल थानाधिकारी पवन कुमार के साथ मौके पर पहुंच गया और थार गाड़ी में सवार तीन जनो को गंभीर अवस्था मे निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थार गाड़ी सवार एक की मौत हो गयी है व दो जनों को गम्भीर घायल अवस्था मे 108 से बीकानेर ले जाया गया है। एक बस सवार चोटिल हुआ है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य में जुट गई है।






















Leave a Reply