सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव इंदपालसर हीरावतान निवासी सीताराम पुत्र चांदाराम मेघवाल की स्प्रे चढ़ने से पीबीएम में ईलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई है मृतक के ताऊ के लड़के भाई कोझाराम पुत्र नाथाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे सीताराम खेत में स्प्रे कर रहा था। स्प्रे के असर से उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर आए जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर में ईलाज के दौरान बीती रात 1 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को दे दी है।

















Leave a Reply