Advertisement

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का लाभ ले रहे हैं प्रतिभागी, सीबीईओ विष्णु शर्मा ने किया अवलोकन

https://satyarath.com/

जितेन्द्र गौड़

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का लाभ ले रहे हैं प्रतिभागी, सीबीईओ विष्णु शर्मा ने किया अवलोकन

 

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में चलने वाले सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को सीबीईओ विष्णु शर्मा ने प्रातः कालीन सत्र का अवलोकन कर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। इस शिविर में प्रतिभागियों द्वारा आत्मरक्षा हेतु अनेक गुर सीखे जा रहे हैं।प्रतिभागियों द्वारा शिविर की व्यवस्था को संतोषजनक बताया गया। कार्यक्रम में जिला आयुष औषधालय केकड़ी की डा. प्रीति भट्ट ने शिरकत की तथा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महिलाओं की शारीरिक समस्याओं के बारे में चर्चा की तथा उनका समाधान बताया। शिविर का ब्लॉक पर्यवेक्षक प्रीति श्रृंगी ने अवलोकन किया तथा शिविर की व्यवस्था संबंधी निर्देश देने के साथ साथ शिविर की प्रशंसा की। शिविर संयोजक प्रभा पंचोली ने शिविर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कालूराम सामरिया ने आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन अंशु माथुर ने किया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!