Advertisement

बीकानेर-दहेज के लिए विवाहिता को निकाला घर से की मारपीट, तोड़ा मोबाइल, मामला थाने में दर्ज

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव नौसरिया निवासी एक विवाहिता ने मोमासर निवासी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व तंग करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी सरिता देवी पुत्री डालूराम मेघवाल ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही सास ननंद और पति उसको दहेज और नगदी के लिए लगातार तंग व परेशान रहे थे और कई बार मारपीट भी की तीन साल पहले गर्भवती होने के दौरान मारपीट की जिसके कारण उसके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई लेकिन परिजनों की समझाइश के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। हाल में ही ससुराल पक्ष द्वारा फिर से घर से निकाल दिया गया और अब वह घर के पास कच्ची झोपड़ी में रहने लगी थी तो 24 जुलाई को रात्री के समय ससुराल पक्ष द्वारा उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट की गई और मोबाइल तोड़ दिया इस दौरान ससुर ने उसके सर पर पांव रख दिया इसके बाद वह बेहोश हो गई और उसकी बहनों ने जैसे तैसे छुड़वाया परिजनो ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद कांस्टेबल ने पीड़िता को 108 एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाया गया इसके बाद बीकानेर अस्पताल में इलाज चला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच एसआई मलकीयत सिंह को सौप दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!