Advertisement

लखनऊ में हुए कांड को लेकर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, डीसीपी को पद से हटाया।

https://satyarath.com/

लखनऊ में हुए कांड को लेकर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, डीसीपी को पद से हटाया।

सत्यार्थ न्यूज़ नूर मोहम्मद मो. 7827167087

गोमती नगर कांड में फरार आरोपियों की तलाश में 52 स्थान की पुलिस के साथ लगी स्पेशल टीम

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद गोमती नगर कांड में पुलिस ने जहां अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही फरार चल रहे हुडदंगियों की तलाश में 52 थानों की पुलिस के साथ ही पांच स्पेशल टीम लगाई गई।

 

आपको बता दें कि बुधवार को हुई बारिश के बाद गोमती नगर में जल जमाव हो गया था इसके बाद हुडदंगियों ने एक युवती के साथ बदसलूकी की थी। जिसका वीडियो वायरल हो गया था और यह मामला सदन में भी उठा था जिसके बाद तीन आईपीएस अधिकारियों को जहां हटा दिया गया था वही गोमती नगर थाना प्रभारी सहित पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे हुडदंगियों की तलाश में 52 थानों की पुलिस के साथ ही पांच स्पेशल टीमें लगाई गई है। सभी थाना प्रभारियों को हुडदंगियों के फुटेज भेज दिए गए है और फरार आरोपियों की फोटो कंट्रोल रूम के सिस्टम पर भी अपलोड कर दिया गया है। पुलिस फरार चल रहे हैं फुर्दंगियों की तलाश में सर गर्मी से लगी हुई है और जल्द उनकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!