• कल्याणपुरा में अज्ञात वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला: शव के ऊपर से कई वाहन गुजरे, सोयत पुलिस ने अवशेष जब्त कर कार्रवाई शुरू की।
सुसनेर,आगर मालवा – जिले के सुसनेर तहसील के सोयत कला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सोयत थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड ने जानकारी देते हुए बताया की इंदौर कोटा रोड पर ग्राम कल्याणपुरा के समीप सडक पर अज्ञात व्यक्ति के शरीर के कुछ अवशेष मिले है, बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति को कोई अज्ञात वाहन कुचलकर चला गया, बारिश और अंधेरे की वजह से उसके शव के ऊपर से एक के बाद एक वाहन गुजरते चले गए, जिसकी वजह से वाहन सिर्फ अवशेष बचे है।
सूचना मिलने पर सोयत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर अवशेष शासकीय हॉस्पिटल भेजे गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई है l
Leave a Reply