2.8.2024 सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली
सुसनेर लक्ष्मीपूरा में नेशनल हाइवे पर अज्ञात कारणों के चलते मृत अवस्था मिले 4 गायो के शव
सालरिया में स्थित श्री कामधेनु गौ अभ्यारण्य में गायों के रखने की 5 हज़ार की जगह 10 हज़ार गायों को रखने के आदेश एवं व्यवस्थाओं के निर्देश दिए
सुसनेर। सड़क पर घूमने वाली गायों को गौशाला पहुचाने के कलेक्टर राघवेंद्रसिंह के आदेश को 15 दिन से अधिक समय व्यतीत होने के बावजूद नगर की सड़कों एवं इंदौर कोटा राजमार्ग पर बड़ी तादाद में घूमने वाली गायों की कोई सुध लेने वाला नही है। *जबकि करोड़ो रुपयों का अनुदान विश्व के सबसे बड़े सुसनेर के समीप सालरिया गौ अभ्यारण्य सहित प्रति ग्राम पंचायत में गौशाला के निर्माण एवं गायों के रखरखाव में प्रतिमाह खर्च करने के बावजूद बड़ी संख्या में सड़कों पर घूमने वाली गाये दुर्घटनाओं का शिकार होकर मौत के मुंह मे समा रही है*
और स्थिति तब भी बन रही है जब प्रदेश का मुखिया गौप्रेमी भगवान श्रीकृष्ण के यदुवंशी वंशज है।
*गुरुवार को भी सुसनेर से 3 किमी दूर उज्जैन झालावाड़ नेशनल हाइवे पर 1 अगस्त की सुबह ही ग्राम लक्ष्मीपुरा में अज्ञात कारणों के चलते 4 गायो के शव सड़क पर मृत अवस्था में मिले हैं*
इन गायो के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नही है, किन्तु शरीर फुला हुआ दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना मिलने पर नगर परिषद सुसनेर के द्वारा चारो शवो को ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया है।
*इस घटना के बाद एसडीएम सुसनेर मिलिंद ढोके ने इनकी देखभाल एवं सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिये है परन्तु इन गायों को गौशाला या गौ अभ्यारण्य पहुचाने के कोई आदेश कलेक्टर राघवेंद्रसिंह के पालन में अब तक नही दिए* गए है। जबकि अभी हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार के गौपालन विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बावरा ने समीपस्थ सालरिया में स्थित श्री कामधेनु गौ अभ्यारण्य में गायों के रखने की 5 हज़ार की जगह 10 हज़ार गायों को रखने के आदेश एवं व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए है।
चित्र : सुसनेर के समीप इंदौर कोटा मार्ग पर चार गाये मृत अवस्था मे मिली।
Leave a Reply