Advertisement

सुसनेर-सेवानिवृत्त लेखपाल राजकुमार जादमे का सम्मान कर दी विदाई

https://satyarath.com/

सेवानिवृत्त लेखपाल राजकुमार जादमे का सम्मान कर दी विदाई

इन्होंने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। अन्य लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए

 

सत्यार्थ न्यूज़(मनोज कुमार माली सुसनेर)

सुसनेर। बुधवार को कृषि उपज मंडी परिसर में सेवानिवृत्त प्रभारी लेखापाल राजकुमार जादमे की विदाई के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, डग राजस्थान के पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, पूर्व कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष अमरसिंह सिसोदिया, मंडी व्यापारी महावीर जैन सालरिया, त्रिलोकचंद जैन, नरेंद्र जैन सिंघई, विजय जैन, प्रितेश जैन, अभिनन्दन जैन, जैनु जैन, व अन्य मंडी कर्मियों ने सेवानिवृत्त लेखपाल के कार्यकाल में प्रकाश डाला। साथ ही साफा बांधकर, फूलों की माला पहनाकर व उपहार देकर उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दी।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों ने कहा कि लेखपाल राजकुमार जादमे बेदाग छवि के व्यक्ति हैं। इन्होंने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। अन्य लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए। कृषि उपज मंडी सुसनेर में अपने कार्यकाल के दौरान किसी से इनका विवाद नहीं हुआ। सेवानिवृत्त मंडी लेखापाल ने अपने साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक कर्मचारी को सेवाकाल के दौरान न शब्द हटा देना चाहिए। कार्य करते हुए हमेशा मैंने अपने दायित्वों को सर्वोपरि माना है। विदाई समारोह में मौजूद लोगों ने राजकुमार जादमे के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर मंडी सचिव राजेन्द्रकुमार शर्मा, रिटायर्ड सहायक मंडी उप निरीक्षक विष्णुसिंह चन्द्रावत, हरिनारायण भगोरिया, राणा सूरजसिंह, राजेश जैन, सलीम बेग, लखन भावसार एवं गोविंदसिंह लोलकी स्मरण रहे कि सेवानिवृत प्रभारी लेखापाल राजकुमार जादमे सन 1987 में सुसनेर मंडी में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में ज्वाईन हुए थे। सन 1993 में सुसनेर मंडी में परमानेंट होकर 2017 से लेखापाल का पद सम्भाल रहे थे। वो 31 जुलाई 2024 बुधवार को सुसनेर कृषि उपज मंडी से सेवानिवृत्त हुए।
चित्र : सुसनेर मंडी के प्रभारी लेखापाल राजकुमार जादमे के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान करते हुए पूर्व विधायक एवं जनप्रतिनिधि।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!