Advertisement

अलवर – श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर में श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक निशुल्क वितरण की

https://satyarath.com/

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा

अलवर, अलवर

श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर में श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक निशुल्क वितरण की

 

श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर में 200 बच्चों को श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक निशुल्क वितरण की गई । विद्यालय प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि डॉ विजय पाल यादव, डॉक्टर तैयब खान, डॉ राजीव गुप्ता, डॉक्टर दीपक गुप्ता, के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम श्रीमद् भागवत गीता वितरण के तहत श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर में हरे कृष्णा हरे राम कीर्तन करते हुए 200 बच्चों को गीता निशुल्क वितरण की गई।इस दौरान डॉक्टर तैयब खान ने कहा कि सभी को गीता पढ़नी चाहिए। गीता सद्मार्ग की ओर ले जाती है।
डॉ विजयपाल यादव ने कहा गीता पढ़ने से सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है । गीता पुस्तक वैज्ञानिक आधार पर हैं। इस दौरान विद्यालय स्टाफ को भी श्रीमद् भागवत गीता का वितरण किया गया।कार्यक्रम दौरान विद्यालय मे डॉक्टर तैयब खान डॉक्टर विजयपाल यादव, डॉक्टर राजीव,डॉक्टर दीपक गुप्ता,श्री अग्रवाल महासभा अध्यक्ष अमित गोयल, विद्यालय समिति अध्यक्ष सुनील कुमार भरतिया, पूर्व विद्यालय समिति अध्यक्ष अशोक मित्तल (खोर बसई ) उपाध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग, उप मंत्री मुकेश अग्रवाल, वैश्य समाज के अध्यक्ष सतीश गुप्ता , अनिल बंसल,कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंघल,विद्यालय प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा एवं स्टाफ छात्र, अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद अमित गोयल अध्यक्ष महासभा ने ज्ञापित किया।मंच संचालन प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने किया।

सादर
प्रधानाचार्य
ओम प्रकाश शर्मा
श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!