Advertisement

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे पूर्व सांसद रामेन डेका

www.satyarath.com

दिनांक – 28/07/2024

जांजगीर-चाम्पा संवाददाता

सिद्धार्थ तिवारी

www.satyarath.com

• छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे पूर्व सांसद रामेन डेका।

www.satyarath.com

विश्व भूषण हरिचंदन की जगह रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे विश्व भूषण हरिचंदन को फिलहाल किसी भी राज्य का प्रभार नहीं मिला है।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की है. असम,पंजाब, झारखंड,राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, छत्तीसगढ़,मेघालय में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है. बात करें छतीसगढ़ की तो यहां विश्व भूषण हरिचंदन की जगह रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे विश्व भूषण हरिचंदन को फिलहाल किसी भी राज्य का प्रभार नहीं मिला है. उन्हें 23 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था, 70 वर्षीय रमन डेका अभी वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। वे 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं, वे दो बार बीजेपी की टिकट पर सांसद बन चुके हैं। 2009 में वे पहली बार असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2014 में दोबारा सांसद बने।

वे लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी थे। साथ ही परामर्श समिति के सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। साथ ही वे विदेश मंत्रालय और विदेश एवं प्रवासी भारतीय मामलों के सदस्य भी रहे, 2006 में रमन डेका असम बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!