न्यूज़ रिपोर्टर का नाम :- श्याम सुन्दर शर्मा
परबतसर
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
परबतसर
कस्बे में श्री बड़ले वाले बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के साथ भव्य कलश यात्रा रामदेव जी मंदिर परिसर से शुरू होकर बड़ले वाले बालाजी मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक सुनील महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कथा 2 अगस्त तक चलेगी। जिसका समय दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक रहेगा। हवन ,पूर्णाहूति व कथा समापन 3 अगस्त को होगा।


















Leave a Reply