Advertisement

कलेक्टर परबतसर क्षेत्र के दौरे पर रहे, पौधारोपण कर ली आवश्यक जानकारियां

https://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर का नाम :- श्याम सुन्दर शर्मा

स्थान :- परबतसर

कलेक्टर परबतसर क्षेत्र के दौरे पर रहे, पौधारोपण कर ली आवश्यक जानकारियां

 

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत पंचायत समिति परबतसर क्षेत्र में लगाए गए पौधों के निरीक्षण के लिए कलेक्टर बालमुकुन्द असावा ने ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर विकास अधिकारी कविता जसोरिया के साथ ग्राम रघुनाथपुरा, पीह तथा कालेटडा का निरीक्षण किया। वक्त निरीक्षण तीनों ही ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे तथा ग्राम पंचायतों द्वारा करवाये गये वृक्षारोपण कार्यों का विस्तृत विवरण जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत कालेटडा में विकास अधिकारी की प्रेरणा पर कृपाल सिंह सरपंच तथा धर्मपाल सिंह ग्राम विकास अधिकारी ने 5000 पौधे लगाकर मधुवन वाटिका तैयार करवाई गई है। निरीक्षण के पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलेक्टर द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, श्मशान भूमि व अन्य राजकीय कार्यालयों, आबादी विस्तार के लिए भूमि आवंटन की आवश्यकता हो तो प्रस्ताव तैयार करवाकर भिजवाए जाए। कार्यक्रम में मूलचन्द शर्मा, तहसीलदार प्रेमचंद, जितेन्द्र सिंह बरुण, प्रवीण सिंह, सहायक विकास अधिकारी चन्द्रप्रकाश सोलंकी व ग्रामीण मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!